औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक माह पहले कूड़ा डालने निकली 25 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने मेरठ जिले के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 14 सितंबर को घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला गांव निवासी रचित उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: युवती के लापता होने में युवक पर केस पिता की तहरीर पर पुलिस ने नौ अक्तूबर को ...