औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगरिया गांव के पास बाइक से घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है। राहगीरों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हनुमंतपुर निवासी राम यादव ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। नगरिया बंबे के पास कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। इसी दौरान रास्ते से लोगों को गुजरता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 112 पर दी और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगरिया निवासी ...