Auraiya News: युवक की मौत में एफआईआर, उसके नाम पर फर्म किसने बनाई, जांच करेगी एसओजी
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: जैनपुर गांव के 22 वर्षीय गजेंद्र सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के लिए एसओजी और अजीतमल कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई है। औरैया पुलिस ने इस सिलसिले में अलीगढ़ के राज्य कर विभाग और लोधा थाने से संपर्क किया है। जैनपुर निवासी शिवप्रसाद सिंह के बेटे गजेंद्र बीएससी कर चुके थे और आईटीआई की तैयारी कर रहे थे। सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। पिता ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर देकर अलीगढ़ रेंज के राज्य कर उपायुक्त पर बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। गजेंद्र के सुसाइड नोट में राज्य कर उपायुक्त के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर भी परेशान करने का आरोप है।परिजनों के मुताबिक 22 अक्तूबर को अलीगढ़ पुलिस जैनपुर स्थित घर पहुंची और गजेंद्र को मुकदमा संख्या 193/25 की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.