औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: परिवहन विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहनों का चालान किया। ओवरलोडिंग, निर्धारित ऊंचाई से अधिक माल लादने और वाहन से बाहर तक सामान निकालकर चलने के मामले में पांच वाहनों को सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा ने प्रवर्तन कर्मियों के साथ वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट नहीं लगाने, गलत दिशा में चलने और निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते मिले पांच वाहनों को सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। एक वाहन चालक ने ऑनलाइन जुर्माना जमा किया। अधिकारियों ...