औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सहार ब्लॉक क्षेत्र के याकूबपुर में छापेमारी कर बिना लाइसेंस संचालित एक क्लीनिक और पैथोलॉजी को सील कर दिया। दोनों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य करने वालों में खलबली मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार और डॉ. राकेश सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार को याकूबपुर क्षेत्र में क्लीनिक और पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया। टीम ने संचालकों से पंजीकरण और अन्य जरूरी अभिलेख मांगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच के दौरान याकूबपुर में समीन वारसी का क्लीनिक बिना लाइसेंस संचालित पाया गया। जरूरी अभिलेख नहीं मिलने पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। इसके ब...