Auraiya News: यमुना में डूब रहे युवक को स्थानीय लोगों ने बचाया, अस्पताल भेजा
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: यमुना नदी में बुधवार दोपहर डूब रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी रेस्क्यू टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। नदी से निकाले गए व्यक्ति को पुलिस की पीआरवी से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार दोपहर करीब 2:16 बजे अग्निशमन विभाग को यमुना नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह टीम और रेस्क्यू टेंडर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। अग्निशमन टीम के पहुंचने से पहले ही आसपास मौजूद लोगों ने नदी में डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाल लिया था। बचाए गए व्यक्ति की पहचान कानपुर देहात के धरमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र कश्यप के रूप में हुई। नदी से बाहर निकाले जाने के बाद उसकी हालत को देखते हुए पीआरवी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.