Auraiya News: यमुना में कूदे अधेड़ को मछुआरों ने बचाया, हालत गंभीर
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: पारिवारिक कलह से परेशान 55 वर्षीय अधेड़ गुरुवार दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के यमुना पुल से नदी में कूद गया। नदी में मौजूद मछुआरों ने उसे पानी में बहते देखा तो नाव लेकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने अधेड़ को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल भेज दिया गया। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुमेर पुत्र राम बिहारी गुरुवार दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए यमुना नदी के पुल पर पहुंचा था। बताया गया कि वह कुछ समय से पारिवारिक कलह के कारण परेशान था। पुल पर पहुंचने के बाद वह नदी में कूद गया। उस समय नदी में मौजूद मछुआरों ने सुमेर को पुल से कूदते देख लिया। उन्होंने तत्काल नाव उसकी ओर बढ़ाई। नदी के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.