औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: औरैया। संवाददाता यमुना पुल से नदी में कूदे एक युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया। युवक नदी में करीब एक किलोमीटर दूर घायल अवस्था में फंसा मिला। प्राथमिक इलाज के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक यमुना पुल से नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना कुठौंद के शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने औरैया के देवकली चौकी प्रभारी से समन्वय स्थापित कर टॉर्च की रोशनी में नदी किनारे सघन तलाश अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नदी में कूदी महिला की पुलिस ने बचाई जान तलाश के दौरान युवक पुल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में घायल अवस्था में फंसा मिला। प...