Auraiya News: यमुना का बढ़ा जलस्तर, सिकरोड़ी पहुंचे एसडीएम
औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। पिछले वर्षों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम निखिल राजपूत राजस्व टीम के साथ सिकरोड़ी पहुंचे। उन्होंने नदी के जलस्तर के साथ उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करता है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी के किनारे नहीं जाने के लिए जागरूक किया। पिछले दो दिनों से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार शाम नदी का जलस्तर करीब 104 मीटर था, जो गुरुवार सुबह आठ बजे बढ़कर करीब 104.250 मीटर पहुंच गया। हालांकि नदी का चेतावनी स्तर 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर है। ऐसे में फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। यह भी पढ़ें- यमुना का बढ़ा जलस्तर, अस्ता पहुंचे डीएम ने परखी बाढ़ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.