Auraiya News: मौरंग धुलाई के गड्ढे में डूबे दो मासूम, मौत
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: देईपुर गांव में मंगलवार दोपहर मौरंग लदे ट्रकों की धुलाई के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों अन्य बच्चों के साथ नहाने गए थे। करीब एक घंटे बाद तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों को गड्ढे के किनारे उनके कपड़े मिले। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देईपुर गांव निवासी अनिल कुमार का आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा और राजीव कुमार का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अन्य बच्चों के साथ छिबरामऊ रोड स्थित खेत की ओर गए थे। खेत में मौरंग लदे ट्रकों की धुलाई के लिए करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। उसमें बारिश और धुलाई का पानी भरा था। नहाते समय कृष्णा और आर्यन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.