Auraiya News: मौके पर जांच कर समय से निस्तारित करें शिकायतें
औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: तहसील में आयोजित जनता दर्शन में गुरुवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश मामलों में राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक मामले की वास्तविक स्थिति की जांच कर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की जाए। केवल कागजी कार्रवाई कर शिकायत बंद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। कहा कि समयबद्ध समाधान से नागरिकों को राहत मिलने के साथ प्रशासन के प्रति उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.