औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: क्षेत्र में बंबा की पुलिया के पास गुरुवार देर शाम सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले से बाइक टकराने से 24 वर्षीय युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। सेंगनपुट्ठा गांव निवासी राम ब्रिज गुरुवार देर शाम बाइक से मुरादगंज की ओर जा रहे थे। बंबा की पुलिया के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले से टकरा गई। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए सौ शैय्या अस्पताल चिचौ...