Auraiya News: मोबाइल से सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक को पकड़ा
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: पुलिस ने मोबाइल के जरिए सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टे में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पर उमरै एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास दुर्गा माता मंदिर स्थित प्रतीक्षालय में दबिश दी। यहां एक युवक मोबाइल से सट्टे की खाईबाड़ी करता मिला। पुलिस को देखकर उसने मोबाइल छिपाने का प्रयास किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी कुकरकाट बताया। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल के व्हाट्सएप ग्रुप में सट्टे से संबंधित नंबर और रकम का विवरण मिला। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर मोबाइल कब्जे में ले लिया। मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.