औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति के आह्वान पर लोगों ने मोबाइल फ्लैशलाइट मार्च निकाला। रेलवे स्टेशन परिसर में जुटे व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और युवाओं ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपनी मांगें बुलंद कीं। समिति ने रेलवे प्रशासन को मांगों पर निर्णय लेने के लिए 15 दिन का समय दिया है। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति ने मंगलवार शाम सात बजे रेलवे स्टेशन परिसर से मोबाइल फ्लैशलाइट मार्च निकालने का आह्वान किया था। निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में लोग स्टेशन परिसर में जुटे। हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां ...