औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: पर्यावरण संरक्षण और कस्बे को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में व्यापार मंडल के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। व्यापारियों और समाजसेवियों ने दो दर्जन से अधिक फलदार, छायादार व फूल देने वाले पौधे रोपकर उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला और हरसिंगार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया और मौजूद लोगों को इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने बताया कि नगर को हरित बनाने की मुहिम के पहले चरण में मोक्षधाम परिसर में पौधे लगाए गए हैं। आगामी दिन...