Auraiya News: मेडिकल कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, चिकित्सकों से समझीं उपचार की बारीकियां
औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी गंगा प्रसाद की छात्राओं ने शनिवार को चिचौली स्थित पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत हुए भ्रमण में छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं देखीं और चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। छात्राओं को अस्पताल में मरीजों के उपचार, चिकित्सकों की कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों के कामकाज के बारे में बताया गया। उन्होंने मनोचिकित्सक से संवाद कर मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के तरीके समझे। चिकित्सकों ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पालपुर स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर किसी तरह की परेशानी होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.