औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज चिचौली की 300 शैय्या वाली नई इमारत में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू हो गया है। नई ओटी में पहली सर्जरी भी सफलतापूर्वक की गई। आधुनिक ऑपरेशन सुविधा शुरू होने से जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद बढ़ी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। पहली सर्जरी सफल रहने के बाद अब यहां आवश्यकता के अनुसार अन्य मरीजों के ऑपरेशन भी किए जाएंगे। ओटी में संक्रमण से बचाव और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नई इमारत की तीसरी मंजिल पर मैक्सी, ऑर्थो और ईएनपी वार्ड भी स्थानांतरित कर दिए गए हैं। वार्डों के स्थान...