औरैया, सितम्बर 5 -- Auraiya News: अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह मूली के खेत में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हालेपुर गांव निवासी सुमित कुमार पाल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा था। हालेपुर और एल्चीनगर के बीच शनिवार सुबह बब्लू कुशवाह के मूली के खेत की ओर गए ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और शव की पहचान सुमित के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर रामचंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियो...