औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली गांव में 14 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची को सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करने से रोकने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता का आरोप है कि शौचालय पर ताला लगा था। केयर टेकर से ताला खोलने के लिए कहने पर उनके साथ अभद्रता की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सचिव से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से शिकायत की है।

समस्या का विवरण जमौली गांव निवासी लक्ष्मण कुमार की 14 वर्षीय पुत्री राधिका जन्म से मूक-बधिर है। लक्ष्मण के मुताबिक उनके घर में शौचालय नहीं है। बुधवार सुबह वह बेटी को मंगलपुर माइनर के पास बने सामुदायिक शौचालय लेकर गए थे। वहां ताला लगा मिला। आरोप है कि केयर टेकर से शौचालय खोलने के लिए कहा तो उसने ताला खोलने के बजाय अभद्रता की। इसके बा...