औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: गोवध के मामले में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुबारिक हुसैन उर्फ राजा का सैफई मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। न्यायालय ने उसे इटावा जेल भेजने का आदेश दिया है, लेकिन घायल होने के कारण फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत ने बताया कि आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए कोतवाली के चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दो पुलिसकर्मी दिन और दो रात में अस्पताल में तैनात रहते हैं। इलाज पूरा होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक मुबारिक हुसैन के खिलाफ अजीतमल और बकेवर थानों में गोवध निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, चोरी, गुंडा अधिनियम, गैंगस्टर और एनडीपीए...