औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। बदलते मौसम के बीच जिले के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी नजर आई। जिले के ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 1187 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 535 मरीजों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज कराया, जबकि 486 मरीजों ने एलोपैथिक और 166 ने होम्योपैथिक चिकित्सकों से परामर्श लिया। मरीजों की जांच के साथ उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया。 यह भी पढ़ें- Sambhal News: आरोग्य मेले में 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया उपचारमुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले लगाए गए। स...