Auraiya News: मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने को युवक पर हथौड़े से हमला
औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरपुर गांव में पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए मंगलवार रात 37 वर्षीय युवक पर हथौड़े से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप है कि रेफर होने के बाद पुलिस गार्ड के इंतजार में घायल करीब तीन घंटे तक सीएचसी में ही रुका रहा। आलमगीरपुर निवासी 37 वर्षीय दुर्गेश को मंगलवार रात करीब 9:35 बजे 108 एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल लाया गया। दुर्गेश ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने हथौड़े से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। उसका कहना है कि आरोपित पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है, जिसका मुकदमा दर्ज है। आरोपित उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। मुकदमा वापस नहीं लेने पर हमला करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.