Auraiya News: मिट्टी पड़ी सड़क पर चलना मुश्किल, नाली की पटरी बनी बच्चों का सहारा
औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत कुदरकोट में अस्थल वाली गली की बदहाल सड़क ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर मिट्टी डाल दिए जाने से बारिश होते ही रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। हालात यह हैं कि छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए सड़क छोड़कर किनारे बनी नाली की संकरी पटरी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर मिट्टी और पानी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चे नाली की पटरी पर संभल-संभलकर कदम रखते हुए निकलते हैं। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर कीचड़ में गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार कपड़े गंदे हो जाने के कारण बच्चों को स्कूल जाने के बजाय घर लौटना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्कूल जाते समय किताब-कॉपी से ज्यादा चिंता अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.