Auraiya News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलगंवा मंदिर में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मलगंवा मंदिर निवासी श्यामशरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अगस्त को वह अपने घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मिस्टर गुर्जर, सत्यम गुर्जर और ऋतिक गुर्जर ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.