औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: अयाना। थाना अयाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी छोटे पुत्र सत्यनारायण की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि कुन्दन, रोहित और प्रबल ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...