औरैया, सितम्बर 10 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गंगदासपुर निवासी रुचि पत्नी कल्लू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात आठ बजे के करीब उसके पति के साथ परिवार के धुन्ना, ब बंटू व कल्लू गुर्जरने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे पति घायल हो गए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...