Auraiya News: मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पति पर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत की 30 वर्षीय पुत्री रेखा देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अचनकापुर निवासी प्रमोद कुमार राजपूत के साथ हुई थी। रेखा अपने मायके पट्टी ज्ञानी में रह रही थी। उसके तीन बच्चे भी बताए गए हैं। परिजनों के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.