Auraiya News: मायके जाने के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र के ग्राम गंजवा (मल्हौसी) निवासी एक विवाहिता मायके जाने के लिए घर से निकलने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना बेला में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। ग्राम गंजवा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 27 वर्षीय भाभी ममता देवी पत्नी स्वर्गीय तेज सिंह 24 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे अपने मायके ग्राम सरैया मथुआ, जनपद बस्ती जाने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक उनके मायके न पहुंचने पर परिजनों ने वहां संपर्क किया, जहां से जानकारी मिली कि वह वहां भी नहीं पहुंची हैं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अंतत: उन्होंने थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.