Auraiya News: मानस इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की सेहत जांची, खानपान पर ध्यान देने की सलाह
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: कंचौसी बाजार स्थित मानस इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत लगे शिविर में टीम ने छात्र-छात्राओं की बारी-बारी से जांच की और उन्हें साफ-सफाई व खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। टीम में शैलेश कुमार, फार्मासिस्ट अनुज गुप्ता और एएनएम रीना शामिल थे। टीम ने विद्यार्थियों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। बच्चों को समझाया गया कि कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय से चिकित्सकीय परामर्श लें। शिविर का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करना था। इस दौरान शिक्षक मनोज यादव, अवधेश यादव, प्रवीन कुमार और संजय सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह सेंगर ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.