औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत शनिवार सुबह परिवहन विभाग ने जिले में वाहनों की जांच का अभियान चलाया। स्कूली वाहन के निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर चार वाहनों का चालान किया गया। वहीं तीन निजी यात्री वाहनों का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल होते मिलने पर कार्रवाई की गई। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा ने शनिवार सुबह वाहनों की जांच की। इस दौरान स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। कमियां मिलने पर चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया। जांच के दौरान तीन ऐसे निजी यात्री वाहन भी मिले, जिनका इस्तेमाल व्यावसायिक वाहन के रूप में किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bareily News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 45 स्कूली वाहन मानकों के मिले विपरीत इन ती...