Auraiya News: मां मंगला काली मंदिर के पास हुआ पौधारोपण
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद औरैया की ओर से मां मंगला काली मंदिर के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, सभासद तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प सभी ने पौधारोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.