Auraiya News: महिला से मारपीट, अगले दिन घर पहुंचकर फिर पीटा
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: बाबरपुर के विद्यानगर में महिला ने मोहल्ले के युवक पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अगले दिन युवक ने घर पहुंचकर महिला को दोबारा पीटा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यानगर निवासी शशि ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के अंकुर ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोप है कि 31 अगस्त को अंकुर दोबारा उसके घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने 1090 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने मारपीट में चोटें आने और घटना के बाद से भयभीत होने की बात कही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.