Auraiya News: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर गाली-गलौज का आरोप
औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के छछूंद गांव में बेटी के साथ चक्की से आटा लेने जा रही महिला ने गांव के ही युवक पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह अपनी बेटी के साथ चक्की से आटा लेने जा रही थीं। आरोप है कि बंबा की पुलिया के पास गांव के शिवम ने उन्हें देखकर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.