औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मंगलवार को अजीतमल तिराहे पर महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने और सड़क पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। चार यूपी बटालियन के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की एनसीसी इकाई के प्रभारी विजय कुमार दुबे की मौजूदगी में महिला विंग की कैडेटों ने अभियान में भाग लिया। कैडेट यामिनी, राशि, प्रांजलि और कशिश गुप्ता समेत अन्य कैडेटों ने पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी पैदल राहगीरों को सड़क किनारे सुरक्षि...