Auraiya News: महिला ने युवक पर मारपीट व अभद्रता का लगाया आरोप
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर की एक महिला ने गांव के ही युवक पर मारपीट, अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ग्राम प्रहलादपुर, पोस्ट भदसान निवासी मालती देवी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 जुलाई को वह गांव के बाहर स्थित अपने आम के बाग के पास बैठी थीं। इसी दौरान गांव का महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एमपी वहां पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि उसने उनका हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और पूरे परिवार को जान से मारकर यमुना में फेंक देने की धमकी दी। महिला का कहना है कि शोर सुनकर उनके पति मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.