Auraiya News: महिला और परिजनों से मारपीट, सात पर रिपोर्ट
औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। कटरा टिकटा गांव में महिला और उसके परिजनों से मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कटरा टिकटा निवासी चांदनी ने पुलिस को बताया कि 18 जून की रात करीब दो बजे रमाकांत, सतेंद्र, पवनय, उमेश, प्रीति, आयुष और ममता ने एकराय होकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची स्वाति व अन्य परिजनों को भी पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 351(3) और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिला से की मारपीट, चार पर केस मामले की जांच उपनिरीक्षक हबीब खान कर रहे हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.