औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अछल्दा। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार शाम थाना पुलिस ने महामाई मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। पंपलेट बांटकर पुलिस सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 102 व 108 की जानकारी दी गई। महिलाओं को कन्या सुमंगला, बाल सेवा, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के बारे में भी बताया गया। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मिशन शक्ति : बहू-बेटियों को बताए अधिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...