Auraiya News: महिलाओं और छात्राओं को बताए सुरक्षा के अधिकार
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को याकूबपुर और कंधिया में चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। याकूबपुर में बेला थाना पुलिस और कंधिया में अछल्दा थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया। उन्हें महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देने के साथ बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं और छात्राओं को फेसबुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.