Auraiya News: महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: कस्बे में सेंट्रल बैंक के पास चल रहे नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव में शुक्रवार शाम महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। शाम होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन करने के बाद महाआरती में भाग लिया। महिलाओं और बच्चों ने भी भक्तिभाव से मां की स्तुति की। धार्मिक आयोजनों और भजनों से पंडाल का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक महोत्सव में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गोविंद नगर में तीसरी बार विराजीं मां दुर्गा, आरती में उमड़े श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.