Auraiya News: महंगी खाद से बेहाल किसान, यूरिया 400 और डीएपी 1850 रुपये तक बिकने का आरोप
औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: धान की फसल में टॉप ड्रेसिंग का समय होने के बीच क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त यूरिया और डीएपी उपलब्ध न होने से किसान निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। संगठन ने समाधान दिवस में बिधूना एसडीएम को ज्ञापन देकर कालाबाजारी पर रोक लगाने और किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरीश सिकरवार के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बताया कि इन दिनों धान की फसल में यूरिया, डीएपी और जिंक की आवश्यकता सबसे अधिक है, लेकिन अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। इसका फायदा उठाकर निजी विक्रेता किसानों से यूरिया की एक बोरी के 350 से 400 रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.