Auraiya News: मरम्मत के लिए 25 मिनट बंद रहा रेलवे फाटक, लगा जाम
औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग गुरुवार सुबह मरम्मत कार्य के चलते करीब 25 मिनट तक बंद रही। इससे बिधूना-फफूंद मार्ग पर क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक खुलने के बाद एक साथ वाहनों के निकलने की होड़ से जाम और बढ़ गया। यातायात और थाना पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रेलवे कर्मचारियों ने फाटक की मरम्मत के लिए इमरजेंसी बूम लगाकर क्रॉसिंग बंद कर दी। इसके बाद दोनों ओर बाइक, कार और अन्य वाहनों की कतार लगती चली गई। करीब 25 मिनट तक मरम्मत कार्य के बाद सुबह 11:25 बजे क्रॉसिंग वाहनों के लिए खोल दी गई। फाटक खुलते ही दोनों ओर से वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ मच गई। इससे क्रॉसिंग पर दोबारा जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और थाना पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.