Auraiya News: मधुमक्खियों के हमले में आठ किसान घायल, एक रेफर
औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर गांव में सोमवार सुबह फसल की कटाई कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में किशोरी और तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच खेतों में भगदड़ मच गई। परिजनों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर एक किसान को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।
आनेपुर में मधुमक्खियों का हमला आनेपुर गांव निवासी 37 वर्षीय प्रदीप, 32 वर्षीय मनू, 51 वर्षीय रिंकू सिंह, 32 वर्षीय जूली, 13 वर्षीय छवि, 60 वर्षीय रामज्ञानी, 35 वर्षीय शशि और 60 वर्षीय कलावती सोमवार सुबह अन्य लोगों के साथ खेतों में फसल की कटाई करने गए थे। सभी लोगों ने जैसे ही कटाई शुरू की, अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.