Auraiya News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 12 नवंबर से मिलेगा मौका
औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: वर्ष 2027 की मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्वाचन विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। मतदाता 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और प्रविष्टियों में सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या सिकरवार ने बताया कि दो नवंबर तक मतदान केंद्रों का पुनर्व्यवस्थीकरण किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता सूची में नाम नहीं होने अथवा नाम, उम्र, पता और अन्य विवरण में गलती मिलने पर लोग निर्धारित प्रपत्र भरकर दावा या आपत्ति दे सकेंगे। यह भी पढ़ें- Banda News: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.