Auraiya News: मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा
औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम छछूंद में मजदूरी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम छछूंद निवासी दिनेश शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र अरुण शनिवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी आनंद कुमार के घर पर मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के शैलेन्द्र उर्फ दीपू शाक्य, विशाल शाक्य और अभिषेक शाक्य उर्फ मतरू वहां पहुंचे और पुरानी मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद करने लगे। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अरुण के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे आनंद कुमार और उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.