Auraiya News: मकान में मजदूरी के दौरान करंट की चपेट में आई महिला
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: फफूंद कस्बे में मकान निर्माण के दौरान मजदूरी कर रही 20 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। साथ में काम कर रहे लोगों ने उसे तार से अलग किया और इलाज के लिए 50 शैय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। फफूंद थाना क्षेत्र के दयाल नगर निवासी 20 वर्षीय खुशी मंगलवार दोपहर कस्बे में एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी करने गई थीं। वह निर्माण सामग्री लेकर मकान की छत पर पहुंचीं। इसी दौरान वहां से निकली बिजली की केबल से उनका शरीर छू गया और वह करंट की चपेट में आ गईं। महिला को करंट लगते देख साथ में काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल तार से अलग किया। इसके बाद उन्हें 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने महिला का इलाज शुरू किया। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.