Auraiya News: मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, टीवी-पंखा व इनवर्टर जले
औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: घसारा गांव में शनिवार को बारिश के दौरान एक पक्के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ घर के बिजली उपकरणों में करंट दौड़ने से टीवी, पंखा, इनवर्टर और बिजली के बोर्ड समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। मकान की छत की बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। घसारा निवासी धर्मेंद्र शुक्ला के मकान पर बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। तेज धमाके से परिवार के लोग सहम गए। बिजली के उपकरणों में तेज करंट दौड़ने के साथ आग लग गई। टीवी, पंखा, इनवर्टर और बिजली के बोर्ड समेत अन्य सामान जल कर खराब हो गया। मकान के ऊपरी हिस्से की बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए धमाके और उपकरणों के जलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह खुद को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.