औरैया, जुलाई 19 -- Auraiya News: फोटो: 3 पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते समाजसेवी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: एक पौधा-एक जीवन अभियान के तहत किया पौधारोपण औरैया, संवाददाता। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से रविवार सुबह प्रार्थना नर्सिंग होम के समीप स्थित द्वारकाधीश मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर गोष्ठी आयोजित कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मधुकामिनी, मालती बेल, हरसिंगार, बेलपत्र, चांदनी, गुड़हल, अशोक, चितवन और कदम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की ज...