औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के हसनपुर अहिरान गांव में मंदिर के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हसनपुर अहिरान गांव में मंदिर के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार को विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव निवासी राधामोहन, सतीप, अरविंद और भूरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों को न्यायालय बिधूना भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...