औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: कस्बा बेला में कानपुर रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक बुजुर्ग मंदिर के पास बैठा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने पास के नाले में उल्टी कर दी। इसके बाद उसे लगातार हिचकियां आने लगीं। आसपास मौजूद दुकानदारों ने उसे पानी पिलाया और एंबुलेंस को सूचना दी। इस दौरान उसका नाम-पता पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। सीएचसी बेला में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. स्वास्तिका शर्मा ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ...