Auraiya News: मंडनई में आयुष विभाग ने लगाया शिविर, 64 मरीजों को दी दवाएं
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंडनई में मंगलवार को आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मौसमी बीमारियों से पीड़ित 64 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। कंचौसी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉ. आरती शर्मा और अतुल यादव ने शिविर में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और पेट दर्द सहित अन्य समस्याओं से पीड़ित ग्रामीणों को परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं। डॉ. आरती शर्मा ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से इलाज कराने की सलाह दी। शिविर में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.